आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बड़े भाई को मानना होगा

                
                                                         
                            क्यों लड़ते हैं भाई भाई?
                                                                 
                            
जब सहोदर दो भाई
में होती है लड़ाई
तब पड़ोसी लेते हैं अंगड़ाई
जब ईर्ष्या डाह आता है
तब अपना पराया बन जाता है
पराया अपना लगने लग जाता है
तभी घर फूटता है
और रिश्ता टूटता है
तभी भाग्य फूटता है
महाभारत सिखाता है
महाभारत राह दिखाता है
लड़ाई से कुछ मिलता नहीं
स्वार्थ से कुछ मिलता नहीं
भाई,भाई पर टूटता है
तब घर में ही दम घुटता है
माता पिता का संस्कार
माता पिता का प्यार
जब कोई भूलता है
तब घर टूटता है
सद्बुद्धि जगाना होगा
बड़े भाई को पिता सा मानना होगा।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर