दर्द से साहित्यकार निकलता है
दर्द में साहित्यकार पलता है
दर्द से मिलती सफलता है
दर्द को जो सहता है
वही सुख को गहता है
दुःख दर्द ने निराला को निराला बनाया
दुःख दर्द ने साहिर को साहिर बनाया
दुःख दर्द ने प्रेमचंद को प्रेमचंद बनाया
दुःख दर्द ने नीरज को नीरज बनाया।
- सत्येन्द्र कुमार सिंह 'सहज'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X