आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तो डरना मत बस याद कर लेना

                
                                                         
                            मैं हूँ ना....
                                                                 
                            

जब मन घबराए,
जब नींद ना आए,
तो डरना मत बस याद कर लेना,
मैं हूँ ना.

जब लोग सताए,
जब किसी की बात रुलाए,
तो मुझे बता देना,
मैं हूँ ना.

जब दर्द माथे का बढ़ने लगे,
जब परेशान हवाएँ करने लगे,
तो रोना मत बस ये सोच लेना कि,
मैं हूँ ना.

जब रातों में अँधेरा छा जाए,
जब बादल गरजे और डराए,
तो कभी डरना मत ये सोच कर,
कि मैं हूँ ना.

जब अपने ही पराए हो जाएं,
जब मन में खत्म सारी दुआएं हो जाएं,
तब बस आंखें बंद करके मांग लेना,
मैं हूं ना।

जब आंखों से आंसू बहते रहें,
जब कोई बुरा भला अगर तुम्हें कहते रहें,
तो तुम अपने हाथ उठा लेना ये सोच कर,
कि मैं हूं ना।

जब अगर तकलीफे कभी बढ़ जाएं,
अगर दाग दामन में कभी पड़ जाएं,
तो बिना कुछ सोचे समझे मेरे पास चले आना,
अभी तो मैं हूं ना.....
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर