आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

किंशुक

                
                                                         
                            किंशुक
                                                                 
                            

किंशुक! तू किस हेतु धरा पर,
रक्तिम राग सजाता है?
किसके उर की अग्नि छिपाए,
वन-वन रंग लुटाता है?

दग्ध हृदय-सा लाल तेरा तन,
फिर भी मधुर मुसकाता है,
पतझर के सूने अंचल में,
नव-वसंत बन आता है।

तेरी अरुण पाँखुरी देखे,
मदन-मनोहर मन हारे,
मंद पवन जब तुझे झुलाए,
डोलें डाली-डाली सारे।

कोयल कूक उठे कुंजों में,
भ्रमर मधुप बन गाते हैं,
तेरे रक्तिम पुष्प देखकर,
वन के दिवस सुहाते हैं।

मानो उषा उतर आई हो,
धारण कर अरुणिम आभा,
मानो नव अनुराग हृदय में,
भरने आई हो मधु-रागा।

किंशुक! तेरी लाल छटा में,
जीवन का संदेश छिपा—
दुःख की धूल झटककर मन,
फिर से हँसना सीख रहा।

सूनेपन के बीच खिलाकर,
तूने यह उपदेश दिया—
ऋतु चाहे कितनी भी रूठे,
फिर आता मधुमास नया।
- अनिता चतुर्वेदी 'मनस्वरा'
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर