आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

याद आती रहीं तब तब उन बेगानों की बातें

                
                                                         
                            इतनी भी बुरी थीं नहीं अफसानों की बातें
                                                                 
                            
कुछ फायदे की भी थीं नुकसानों की बातें
माना हकीकतों से बहुत दूर ख्वाब थे
दिलकश मगर बहुत थीं वो ख्वाबों की बातें
माहौल में जिंदादिली लाना था लाजमी
हम करते रह गए थे मुलाकातों की बातें
ये इल्म था मुझे कि तुम निभा न सकोगे
फिर भी सुकून देती रहीं वादों की बातें
बहलाने दिल हमने किया वक्त जो जाया
आती हैं अब भी याद कितने यादों की बातें
अपनों ने दुखाया है जब जब भी मेरा दिल
याद आती रहीं तब तब उन बेगानों की बातें
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
52 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर