कौल ओ करार होते जा रहे हैं
जिंदगी पर उधार होते जा रहे हैं
गा गा कर वफ़ा के तराने भी
लोग अब गद्दार होते जा रहे हैं
तुम तो बेपरवाह होते जा रहे हो
हम तो बेकरार होते जा रहे हैं
यूं निगाहें फेर कर जाओ नहीं
मौसम गुलजार होते जा रहे हैं
बागवां को ये खबर शायद नहीं
गुल बहुत से खार होते जा रहे हैं
दूर से दिखने लगीं तन्हाईयां सी
हम भी खबरदार होते जा रहे हैं
छेड़ना भी था नहीं उनकी अना
और शानदार होते जा रहे हैं
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X