मौसमों का क्या ठिकाना
वलवलोंं का क्या ठिकाना
यूं तो बेहद जब्त में हूं
हौसलों का क्या ठिकाना
फिर तुम्हें रुसवा न कर दूं
आदतों का क्या ठिकाना
सफर में मुस्तैद रहना
रहजनों का क्या ठिकाना
तुम यकीं मेरा न करना
दिलजलों का क्या ठिकाना
जुल्फें बिखरा दे न तेरी
इस हवा का क्या ठिकाना
आज तो माकूल सी है
कल जहां का क्या ठिकाना
पास आ जाओ हमारे
जिंदगी का क्या ठिकाना
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X