जिए जाते हैं एक अपनी ही खुशी के लिए
किए हैं जाया हमने वक्त दिलकशी के लिए
जलाया दिल को जिसने सिर्फ उजाले के लिए
कोई सहारा भी तरसता रहा नमी के लिए
नहीं देखे थे हमने ख्वाब फ़रिश्तों के कभी
कोई चाहत जगी थी एक आदमी के लिए
कोई अफसाना हुआ ही नहीं औरों की तरह
कोई मकसद भी अधूरा था जिंदगी के लिए
बहुत कोहराम,मुखौटे,और जहां शोर बहुत
वहां मेरी तन्हाईयां गुजरी हैं सादगी के लिए
जो आए तुम तो तुम्हारा भी इस्तकबाल किया
मगर ये दिल भी धड़कता रहा किसी के लिए
हवाओं ने ही की बदमाशियां फलक पे कहीं
बरसने आए थे बादल तो इस जमीं के लिए
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X