आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जब तक व्यक्ति अपना कर्तव्य न समझेगा।

                
                                                         
                            प्रदूषण से हर इंसान परेशान,
                                                                 
                            
पर कौन है इसका असली जिम्मेदार?
हर कोई उंगली दूसरों पर उठाता,
पर खुद का चेहरा नहीं देख पाता।

सड़कों पर कूड़ा हम ही फैलाते,
फिर गंदगी पर भाषण भी सुनाते।
वाहन चलाकर धुआँ उड़ाते हैं,
फिर स्वच्छ हवा की उम्मीद लगाते हैं।

पेड़ों को काटकर भवन बनाते,
फिर गर्मी बढ़ने का रोना गाते।
नदियों में कचरा खुद बहाते,
फिर जल प्रदूषण पर प्रश्न उठाते।

दोष सरकार का, दोष समाज का,
यही राग चलता है हर आवाज़ का।
लेकिन सच का आईना यही बताता,
हर व्यक्ति इसमें अपना हिस्सा निभाता।

यदि बदलना है यह काला धुआँ,
तो पहले बदलना होगा खुद का रवैया।
जब हम अपनी जिम्मेदारी पहचानेंगे,
तभी स्वच्छ भारत का सपना साकार बनाएँगे।

आओ पहले खुद से शुरुआत करें,
प्रकृति के प्रति अपना फ़र्ज़ अदा करें।
दूसरों को दोष देने से कुछ न होगा,
जब तक व्यक्ति अपना कर्तव्य न समझेगा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
49 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर