आओ मिलकर दीप जलाएँ,
मन में प्रेम की ज्योत जगाएँ।
भूलकर सारे गिले-शिकवे,
खुशियों के कुछ पल साथ बिताएँ।
न कोई छोटा, न कोई बड़ा,
सबका अपना रिश्ता है खरा।
साथ काम करते-करते हमने,
बाँटा सुख-दुख और वक्त बड़ा।
किसी के चेहरे पर मुस्कान रहे,
हर घर में खुशियों का स्थान रहे।
न आँखों में आँसू, न दिल में उदासी,
हर जीवन में हो खुशहाली।
दीपक की लौ यह संदेश सुनाए,
हर अँधियारा दूर हो जाए।
जिसके जीवन में दुख के बादल,
उसके आँगन में खुशियाँ छा जाएँ।
तरक्की मिले सबको अपार,
स्वस्थ रहे परिवार और संसार।
रिश्तों में मिठास सदा बनी रहे,
हर दिल में विश्वास बना रहे।
आज की यह छोटी-सी महफ़िल,
बन जाए यादों की सुंदर मंज़िल।
नौकरी तो हम रोज़ निभाते हैं,
आज इंसानियत का रिश्ता मनाते हैं।
न धन से बड़ी, न पद से बड़ी,
खुशी है अपनों के साथ खड़ी।
ईश्वर से बस इतनी प्रार्थना है,
हर चेहरे पर मुस्कान रहे सदा।
दीपावली का पावन त्योहार,
लाए सबके जीवन में बहार।
आप सभी को मिले सुख, शांति और सम्मान,
यही है हमारी ओर से दीपावली का सच्चा पैगाम।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X