आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उसे साथ भगवन का मिला।।

                
                                                         
                            चलते रहना
                                                                 
                            

कर्तव्य पथ पर जो चला,
सौभाग्य से पूरित रहा।
दुख - दर्द जो सहता गया,
उसे साथ भगवन का मिला।।

धूप भी है हिम्मत बँधाती,
राह हिम्मत है दिखाती।
हारना मन से कभी मत,
जीतता है मन ही सदा।।

जग में असंभव कुछ नहीं,
हिम्मत से संभव क्या नहीं।
जीत का शुभ मंत्र है यह,
जो मन ने दृढ़ होकर कहा।

दिन भी होगा रात होगी,
खुशियों की सौगात होगी।
मार कर मन तुम न रुकना,
चलते रहना,चलते रहना।।
-पंडित अनिल
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
18 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर