शीर्षक : चील गाड़ी :एक दिन आसमां में
दूर गगन की छावँ मे यारों मे जा रहा था एक दिन
अपनी पत्नी के साथ यूँ ही बस चील गाड़ी मे
हाँ शायद बचपन मे हम इसे इसी नाम से पुकारते थे
और तभी सोचने लगा मन ही मन में
दोस्तों विज्ञान ने भी क्या अविष्कार किया है
आसमां को साध लिया है अपने मंसूबो को परवाज़ दी है
क्या चीज बनाई है इंसा ने, अद्भुत करिश्मा है
जमीं से पक्षी के मानिंद उडान भरता है
और अनंत आसमां को चीरता चला जाता है
अपने पंख फैलाये और उड़ता चला जाता है आसमां मे ही
कभी पक्षी की भाँति या कभी किसी द्रुत गति वाहन के मानिंद
जिन्हे आसमां मे ही चला रहा है इंसा कोई
तो उसे जमीं से ही नियंत्रित कर रहे है मानव और मशीनें
उपर आसमां में ही जैसे अप्सराओं के समान
सुरक्षा निर्देश समझती हवाई स्वागत कन्याएं
स्वागत को तत्पर हवाई स्तागत कन्याएं
परोसती है नये नये व्यंजन और दिल बाग बाग हो जाता
काश की ये सफर चलता रहे यूँ ही और
उड़ते रहे अनंत आसमां में हम यूँ ही
दोस्तों इंसा ने भी क्या अविष्कार किया है
मानो पक्षी की भाँति उड़ने की कल्पनाओं को
धरातल पर उतर दिया हो
-अनंत कुमार माथुर ' अनंत '
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X