आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

टोनी टिनी मीठी चीनी।

                
                                                         
                            टोनी टिनी मीठी चीनी
                                                                 
                            
ठुमके खूब लगाए
आओ आओ प्यारे बच्चों
मस्ती में सब गाएंँ ।

गईया के बछड़े को देखो
कैसे फुदक रहा है
नट्टू नटवर बंदर मामा
डर से दुबक रहा है
खींच के लाओ बाहर उसको
मिलकर उसे नचाएँ
आओ आओ प्यारे बच्चों
मस्ती में सब गाएंँ ।

देखो देखो शाम हो गई
झूमते गाते गाते
पेट में चूहे दौड़ रहे हैं
माने नहीं मनाते
मम्मा डैडा को बोलें कि
स्ट्राबेरी लाएंँ
आओ आओ प्यारे बच्चों
मस्ती में सब गाएंँ ।

दलिया चिया सिड्स क्विनोआ
या फिर ओट्स खिला दो
उसमें लाकर गोवर्धन का
ताज़ा दूध मिला दो
खेलेंगे हम फिर से पर
पहले ये भूख मिटा लें
आओ आओ प्यारे बच्चों
मस्ती में सब गाएंँ ।

हम तो थककर चूर हुए और
पेट हुआ ये भारी
धूम मचाई सबने
आई घर जाने की बारी
चलो प्यार से एक दूसरे को
दिल से गले लगाएंँ
आओ आओ प्यारे बच्चों
मस्ती में सब गाएंँ ।
क्या.......?
टोनी टिनी मीठी चीनी
ठुमके खूब लगाए
आओ आओ प्यारे बच्चों
मस्ती में सब गाएंँ।
-अमित प्रेमशंकर 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर