पानी के बुलबुले की तरह हर एक पल,
जैसे ही मिलता है, खत्म हो जाता है।
चलता वक्त प्राण का प्रमाण
रुकता वक्त निर्माण नहीं, निष्प्राण
वक्त से मुक्त जिंदगी से मुक्ति
वक्त से पीछे आने की नहीं कोई युक्ति
वक्त की रफ्तार वाले होते हैं विशेष,
वक्त के पीछे यादें रह जाती हैं शेष।
पल-पल जोड़कर बनता एक साल,
फिर वही पल क्यु बन जाता एक मिसाल।
- अमित कुमार पांडेय
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X