काश, अगर मैं वक्त बदल पाता,
तो तुझसे पहली मुलाकात वाला दिन हर रोज़ लेकर आता।
हर रोज़ पहली बार तुझे देखकर,
नए-नए सपने सजाता।
काश, मैं वक्त बदल पाता,
तो तुझसे पहली मुलाकात वाला दिन हर रोज़ लेकर आता।
तुझसे हर रोज़ पहली बार हाथ मिलाता,
तेरा नाम पूछकर थोड़ा और मुस्कुराता।
काश, अगर मैं वक्त बदल पाता,
तो तुझसे पहली मुलाकात वाला दिन हर रोज़ लेकर आता।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X