आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लगे लगन आलोक यूँ गहरी प्रीति में रब की रोना चाहूँ

                
                                                         
                            मैं मन मैला धोना चाहूँ
                                                                 
                            
उजली चादर होना चाहूँ

बनूँ रवानी नदिया की मैं
सागर में जा खोना चाहूँ

दुःख दुनियाँ के देख के इतने
अपने नयन भिगोना चाहूँ

हो सुकून का धन ही मुझमें
ना चांदी ना सोना चाहूँ

भटकन ना हो मेरे मन में
ऐसा जादू टोना चाहूँ

घूम के आऊँ दुनियाँ सारी
अंतर्मन का कोना चाहूँ

रब्त सादगी से हो मेरी
झूठ कभी ना ढोना चाहूँ

लगे लगन आलोक यूँ गहरी
प्रीति में रब की रोना चाहूँ
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर