सारे दिन की थकन को बिसार के
ताजगी ले आते दो बोल प्यार के
ताजा तरीन स्वाद जेहन में हैं अभी तक
माँ के हाथ के बने हुये अचार के
पालकी सुबह की वो नदी पर रख चले
दुखने को आये होंगे शायद कांधे कहार के
पीपल के तले उस पुराने से ताल में
भादों की धूप बैठ गई पाँव पसार के
धुन सी उठने लगी आलोक को चाय की
बजते ही घड़ी में अपरान्ह चार के
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X