रब ने लकीरों में क्या क्या लिखा है
खोले हथेली तू क्या देखता है
सुनो बैठ कर तुम कहानी किसी की
नरम और गरम संग सबके लगा है
उमर बीतती ही गई उस तरफ को
चक्कर समय ने ये कैसा चला है
देखूँ किसी की मैं भींगी निगाहें
ग़म पानियों के इन घरों में पला है
लिखते हैं अहसास पाती महकती
मीठी छुअन उल्फतों का पता है
लगी है लगन जिस किसी को भी गहरे
गरल भी सुधा रस सा उसको लगा है
मूँदे नयन ये मगन बेखुदी में
आलोक को कोई मानिक मिला है
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X