मन का मौसम मतवाला हो जाता है
जब कोई जीने का सहारा हो जाता है
दिल की बात किसी से कह लेने से
खुद ब खुद दिल हल्का हो जाता है
सिर्फ अहसासों का सौदा है यह तो
कभी पराया भी अपना हो जाता है
इमली मीठी लगने लगती उल्फत में
स्वाद शहद का भी फीका हो जाता है
सुनते और सुनाते उनके जाने पर
जीवन इंसानों का किस्सा हो जाता है
हर दिन यहाँ उलट पुलट ती छाया है
शाह भी एक दिन प्यादा हो जाता है
प्यार कमा ही लेता इतना तो
आसानी से आलोक गुजारा हो जाता है
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X