मंत्र किसी ने हमें आसान दिया है
सम्मान मिलेगा यदि सम्मान दिया है
तुमको आ गया अगर झुकने का सलीका
छूने को सुनो उसने सारा आसमान दिया है
दुनियाँ को बदलने की पहल उसने करी है
पहले अपना जिसने खुद पे ध्यान दिया है
आते ही मुसीबत के ना हिम्मत को हारना
ईश्वर ने ही तो सबका समाधान दिया है
आलोक जो भी चाहिये उपलब्ध है यहाँ
दुख का खुशी का हरेक सामान दिया है
-आलोक
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X