आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भार्गव राम खण्डकाव्य

                
                                                         
                            आये थे देश देश के राजा बली,
                                                                 
                            
उठा न सके पिनाक तिल भर।
जनक लली अब हो गईं उदास,
राजा जनक भी थे अब निराश।।

रुंधे कंठ से अब कह रहे जनक,
क्या धरती आज वीरों से खाली?
सुनि मिथिलापति कातर बचन,
सुनयना के भी अश्रु पूरित नयन।।

गुरुवर विश्वामित्र भी थे बैठे मंच,
कभी देखें विदेह अरु कभी लली।
कभी देखें मंच शिव पिनाक भारी,
क्या स्वयंबर के राजा हीन बली?

आदेश मिला मुझे निज गुरु का,
पिनाक संधान करो अब राम।
ले चरण रज, आशीषि गुरु पाइ,
यह सेवक पहुँचा पास पिनाक।।

मन ही मन कीन्ही शिव वंदना,
हो राजा जनक का संकल्प पूरा।
गुरु विश्वामित्र का सम्मान बढ़े,
हो रानी सुनयना का संकल्प पूरा।।
- अशर्फी लाल मिश्र
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
59 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर