तुम्हें देखा नहीं, पर लगाव सा है।
कभी मिलेंगे नहीं, पर इंतज़ार सा है।।
इस इंतज़ार में, दिल बेचैन सा है
इस बेचैनी में, कुछ खाली सा है
इस खालीपन में, कुछ प्रेम सा है
इस प्रेम में, कुछ कर गुज़र जाना है
मेरे शब्दों में तुम,
शब्दों के मौन में तुम
मेरी आँखों में तुम,
आँखों के देखे हर रूप में तुम
मैंने सुनी हर आवाज़ में तुम
मेरी साँसों में तुम,
प्राणों में तुम
या यूँ कहूँ,
मैं ही तुम, मैं ही तुम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X