आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कचरा का पुनर्जन्म

                
                                                         
                            सुबह की सैर थी।
                                                                 
                            
फ़ोन पर चलती बातों के बीच
अचानक नज़र ठहर गई।
तीन बच्चे कचरे के ढेर से चुन रहे थे—
"Happy Birthday" के रंगीन अक्षर,
कुछ गुब्बारे, कुछ मुरझाए सजावटी फूल।
यक़ीनन, बीती रात किसी ने जन्मदिन मनाया होगा।
केक कटा होगा,तस्वीरें खिंची होंगी, हँसी देर तक गूँजी होगी।
फिर रात के उतरते ही वही हँसी, वही रंग,
वही सजावट कचरा घोषित कर दी गई।
लेकिन उन बच्चों ने कचरा नहीं देखा।
उन्होंने देखा अपने घर की दीवार पर
टँगने वाला एक छोटा-सा उत्सव,
जिसे वे कई दिनों तक जी सकेंगे।
जो किसी के लिए सिर्फ़ एक रात की सजावट थी,
वह उनके लिए कई सुबहों की मुस्कान थी।
वे चीज़ें नहीं, खुशियाँ बटोर रहे थे।
तभी समझ आया
कचरे का भी एक पुनर्जन्म होता है।
जहाँ हमारी खुशियाँ
डस्टबिन में दम तोड़ देती हैं,
वहीं से किसी और के सपने
साँस लेना शुरू करते हैं।
शायद संपन्नता
चीज़ों की उम्र छोटी कर देती है,
और अभाव उन्हीं चीज़ों में
जीवन की सबसे लंबी मुस्कान खोज लेता है।
- : हेमाषण अंकित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर