एक इरादा जो हमको तबाह करने पर तुला है
एक वादा उसके राह में दीवार बना बैठा है
मै उसका हो नहीं सकता उसे पता है
फिर भी मुझे वो अपना बनाने पर तुला है
रोज मेरे मन में चला आता है
वो मुझमे घर बनाने पर तुला है
जिंदगी में इतना टूट चुका है
वो मुकद्दर को हराने पर तुला है
महल तक नहीं पहुंचती आंधियां
ये तूफ़ा झोपड़ी का दिया बुझाने पर तुला है
कितना तन्हा हो गया आकर शहर में
जो गांव को शहर बनाने पर तुला है
तुममें इतनी बेचैनी है गौतम तो हैरत क्या
तू भी तो मोहब्बत करने पर तुला है
जिनको भरोसा नहीं खुदा की रहमतो का
वो शख़्स कुछ भी करने पर तुला है
- ऐ. के. गौतम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X