ये फल जितने पेड़ के होते है
गहने उतने ही दुल्हन के होते है
लड़कियों का इस जहां में क्या है
औरतों के दुख तक अपने नहीं होते है
हम कही ना मिले तो वहां ढूंढना
जहा लोग ख़ाक में होते है
तुम्हारी नजरअंदाजी खा गई हमें अंदर से
माँ कहती है शहर में लड़के कमजोर होते है
हथौड़ी से धीरे धीरे थोड़ा जाता है
बिखरे घर के हम वो दीवार होते है
तू चांद है तो उजालों में रह
हम तो अब अंधेरो के होते है
कैसे कहूँ की अब तुम वो नहीं हो
वक़्त कहा एक से होते है
जो जानबूझ के खुद को मौत दे
आशिक़ इतने तो पागल होते है
क्या वो मेरी कब्र पर आया आशु बहाया
हम सच में बहुत हैरान होते है
- ऐ. के. गौतम
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X