आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मौन कविता

                
                                                         
                            मौन है कविता, मौन हैं शब्द,
                                                                 
                            
फिर भी भाव सुनाई देते हैं।
होंठ भले कुछ कह न पाएँ,
नयन सभी बतलाते हैं।
मौन में छिपी है एक कहानी,
मौन में छिपा संसार है।
जो शब्दों से कह न सके मन,
मौन वही अभिव्यक्ति अपार है।

कभी मौन है पीड़ा गहरी,
कभी शांति का मधुर एहसास।
कभी अकेलेपन की छाया,
कभी किसी अपने की आस।

शब्द थक जाएँ जब कहकर,
मौन उन्हें सहलाता है।
टूटा हुआ मन भी अक्सर
मौन में मुस्कुराता है।

मौन को केवल चुप्पी मत समझो,
यह भावों की भाषा है।
जिसने मौन को पढ़ना सीखा,
उसने मन को जाना है।
- के कनौजिया
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर