तुम मेरे मस्तक का चंदन हो ऐसे न रूठा करो
मैने पूरी दुनिया को बता रखा है तुम मुझे यू न झूठा करो
विश्व देता है तुम्हें ललकार मै बना देता हूं झंकार
दुनिया दे तुम्हे चुनौती मै बन जाऊं उनके लिए पनौती
पर करना तुम्हे पड़ेगा हासिल कोई मुकाम वरना मैं हो जाऊंगा नाकाम
जो आँख उठाकर देखते नहीं आज कल वो गुजरेंगे हंसते हुए मेरे पास
मै ना हुआ कामयाब मुझे दुख भी पर अगर तू हो गया नाकामयाब फिर मुझे सुख नहीं
कुछ कमिया मेरे में भी कुछ खामियां तेरे में भी मै कहा मना करता हु
मै वक्त पर कमियां सुधार न सका इसलिए वक्त ने मुझे सुधार दिया
तू मेरी गलती दोहराएगा तो मुझे नहीं पाएगा
बस मै दिखता बलिष्ठ हु परंतु परिवार ने मुझे अंदर से झंझोर रखा है
दुनिया वालो ने मुझे मेरी आत्मा को निचोड़ रखा है
माना कि तुझे आता है क्रोध करता है तू मेरा विरोध
तुझे मेरी बाते पसंद नहीं आती है तुझे मेरी यादें पसंद नहीं आती है
वो पुराने जमाने का पेड़ पर चढ़ना और आज का वीडियो गेम में चढ़ना
बेटा फर्क बहुत है बस मेरे पास तुझे समझाने को तर्क नहीं
क्योंकि मुझे पहले ही दुनिया ने तोड़ रखा हैं अगर मेरे चंदन को कुछ हुआ तो मैं सारा टूट जाऊंगा
इसलिए तुझे कहता हु कि बेटा निखर जा वरना मैं सारा बिखर जाऊंगा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X