नुकसान तो बहुत हो गया है,
चंद फायदानुमा बातों में,
कुछ अपने और एहतराम भी खो गए हैं,
इन बेबुनियाद से खातों में।
अब वक़्त है कि ज़रा ठहर कर देख लीजिए,
और खुद को संभाल लीजिए,
कितना दिखावा और तकल्लुफ़ छिपा है,
इन मीठी-तरन्नुमनुमा बातों में।
कहने को तो आज़ाद हैं हम,
पर भीतर ही भीतर क़ैद हुए जा रहे हैं,
रूह की सच्चाई को भुला कर,
बस खुश हो रहे हैं चंद काग़ज़ी मुलाक़ातों में।
पर अब भी देर नहीं हुई है,
इस झूठे शोर से बाहर निकलने की,
चलो फिर से ज़िंदगी को जीते हैं,
सच्चे रिश्तों और दिल के जज़्बातों में।
-आचार्य अमित
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X