आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्वतंत्रता का सच्चा प्रमाण

                
                                                         
                            सन् 1947,
                                                                 
                            
पंद्रह अगस्त की वो शुभ घड़ी आई,
हमारे पूर्वजों के बलिदान से,
हमें आज़ादी मिल पाई।
अन्याय में भी जो डटे रहे,
धर्म का रास्ता रोका था,
गलत के आगे झुकना नहीं,
यही उनका पावन सोच था।
कदम-कदम पर खतरे थे,
पर साहस का वो दौर रहा,
हमारा सावधान रहना ही,
बस आगे बढ़ने का आधार रहा।
हम सब मिलकर आज यहाँ,
एक नया जीवन पाते हैं,
बराबर का अधिकार मिले,
यही नया सवेरा लाते हैं।
मैं एकता का साथ दूँगा,
यही मेरा सच्चा संकल्प रहे,
वही आपको पूर्ण करे,
और देश का गौरव सदा बढ़े।
ज्ञान और संस्कार की राह पर,
हम सबको आगे बढ़ना है,
यही हमारे शिक्षित होने का,
दुनिया को सच्चा प्रमाण देना है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
12 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर