आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

स्वरिका कीर्ति की रचना- यहाँ मिलन के गीत नहीं हैं, यहाँ न प्रेम कहानी

कविता
                
                                                         
                            झूठे हैं सब साज सजावट,
                                                                 
                            
झूठे सब शृंगार!
सावन! मत आना इस द्वार।

यहाँ मिलन के गीत नहीं हैं, यहाँ न प्रेम कहानी,
यहाँ न रति के रंगमहल हैं, यहाँ न राजा रानी,
अँगुलियों से आशाओं के धागे कब से छुटे,
बादल, बरखा, झूले, कजरी सब है हमसे रूठे,

एकाकीपन सीख चुका मन,
नहीं माँगता प्यार!
बरखा! तुम मत छेड़ो हमको,अपनी पीर पुरानी,
तन भीगेगा बाहर बाहर, मन है रेगिस्तानी,
कोना कोना स्याह हुआ मन, कैसे दीप जलाऊ?
स्वर ही सारे रूठ गए हैं, कैसे गीत सुनाऊँ?

हरी चूड़ियाँ पहन-पहन कर,
देख चुकी सौ बार!
श्वेत श्याम है भाग्य हमारा, तेरे उत्सव धानी,
रंगमंच-सी ऋतुएँ बदलीं, बदली नहीं कहानी,
तुम उत्सव हो, यहाँ उदासी, क्या संबंध हमारा?
अर्थहीन हैं रंग तुम्हारे, आना व्यर्थ तुम्हारा,

इन आँखों की मौन व्यथा से
जाओगे तुम हार!

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

2 दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर