आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ऋतुराज की कविता- याद एक चिड़िया है

कविता
                
                                                         
                            याद एक चिड़िया है
                                                                 
                            
कभी उड़कर पास चली आती है
कभी दूर जाकर
ओझल हो जाती है

बुलबुलों की तुतलाहट
मैनाओं का शोर
कौडिल्ले की चीख़
और फुलचुही की
रसपान करने की छटपटाहट

याद के पंख कभी भीगे होते हैं
कभी मिट्टी में नहाए
कभी उल्लू जैसी सुर्ख़ आँखें लिए
कभी उँघती फ़ाख़्ता जैसे

पास और दूर के इस खेल में
मुझसे वह बिछुड़ नहीं पाती है
और न ही उड़ा कर ले जाती है
अपने संग

क्या कोई अपना पूरा शरीर
देख सकता है याद की तरह?
क्या याद की पीठ पर छपे रंग पूरे
दिखाई देते हैं?

याद कभी दुविधा में होती है
कि वह अनदेखे को देखती रहे
या भूल जाए देखना
मुझे बेचैन कर दे
या निर्ममता से थपकी देकर सुला दे

हर बार उजाड़ छोड़कर
वह एक चिड़िया की तरह
चल देती है

दूसरी चिड़िया आती है
और फिर से बटोरती है
उसके तिनके

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  


एक दिन पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर