फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP TET 2026: Applications Begin Today, Exam to Start From October 12

MP TET 2026: एमपी टीईटी के लिए आज से करें आवेदन, 12 अक्तूबर से होगी परीक्षा; क्या रहेगा एग्जाम पैटर्न? जानें

Fri, 21 Aug 2026 07:00 AM IST
Shahin Praveen जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Fri, 21 Aug 2026 07:00 AM IST
सार
Register For Event

MP TET 2026 Registration: मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तारीख तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा 12 अक्तूबर से आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
MP TET 2026: Applications Begin Today, Exam to Start From October 12
MP TET 2026 Exam - फोटो : AI

विस्तार

MP TET 2026 Exam: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 9 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में सुधार के लिए 21 अगस्त से 9 सितंबर तक का समय दिया गया है। परीक्षा में करीब डेढ़ लाख शिक्षक शामिल हो सकते हैं। परीक्षा 12 अक्तूबर 2026 से शुरू होगी।

विज्ञापन

नोट करें तिथियां

आयोजन तारीख
आवेदन शुरू 21 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2026
आवेदन में सुधार 21 अगस्त से 9 सितंबर 2026
परीक्षा शुरू 12 अक्तूबर 2026 से
पात्रता परीक्षा पास करने की अंतिम समय-सीमा 31 अगस्त 2028

 

150 अंकों की होगी टीईटी परीक्षा

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा। परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट मिलेंगे और गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे। SC, ST, OBC, दिव्यांग और EWS उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50% और अन्य वर्गों के लिए 60% अंक जरूरी होंगे। माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

विज्ञापन
विवरण जानकारी
परीक्षा प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा
कुल प्रश्न 150
कुल अंक 150
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक
परीक्षा अवधि 2 घंटे 30 मिनट
गलत उत्तर पर अंक कोई नकारात्मक अंक नहीं
आरक्षित वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 50%
अन्य वर्गों के लिए न्यूनतम अंक 60%
माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और नकारात्मक अंक नहीं होंगे

 

किन शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा है जरूरी?

प्राथमिक स्तर के सरकारी स्कूलों में काम करने वाले संबंधित शिक्षक MP TET में शामिल हो सकते हैं। इनमें सहायक शिक्षक, प्राथमिक शिक्षक, सहायक अध्यापक, संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3, प्रयोगशाला सहायक और प्राथमिक शिक्षक विज्ञान समेत अन्य संबंधित शिक्षक शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के संबंधित शिक्षकों के लिए पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी है। परीक्षा पास करने की अंतिम समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तय की गई है।

कितना लगेगा शुल्क? 

MP TET 2026 के लिए सभी वर्गों के उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न-पत्र 1000 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा। इसके अलावा आवेदन करने के तरीके के अनुसार पोर्टल या कियोस्क शुल्क भी लगेगा। एमपी ऑनलाइन पोर्टल से आवेदन करने पर 60 रुपये और पंजीकृत नागरिक उपयोगकर्ता के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन में पहली बार सुधार के लिए 20 रुपये और अंतिम चरण में सुधार के लिए 40 रुपये शुल्क तय किया गया है।

आवेदन कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर MP TET 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी भरकर अपना रजिस्ट्रेशन करें।
  • लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • फॉर्म को ध्यान से जांचकर सबमिट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed