Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   jharkhand high court directs decision assistant engineer promotion three weeks

झारखंड: हाईकोर्ट का निर्देश, सहायक अभियंता की प्रोन्नति पर 3 सप्ताह में लें निर्णय

Thu, 26 Nov 2026 10:33 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 26 Nov 2026 10:33 AM IST
सार
Register For Event

झारखंड हाईकोर्ट ने पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सुनील कुमार राय की प्रोन्नति पर तीन सप्ताह में निर्णय लेने का निर्देश दिया है। राय जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने 22 मार्च 2024 से कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति की मांग की है।

विज्ञापन
jharkhand high court directs decision assistant engineer promotion three weeks
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड उच्च न्यायालय ने पथ निर्माण विभाग में कार्यरत सहायक अभियंता सुनील कुमार राय की प्रोन्नति के मामले में राज्य सरकार को तीन सप्ताह के भीतर अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने विभाग के प्रधान सचिव अथवा सचिव को कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति के संबंध में उचित निर्णय लेने को कहा है। अदालत ने प्रार्थी की याचिका स्वीकार करते हुए यह आदेश दिया।

विज्ञापन


जमशेदपुर निवासी सुनील कुमार राय जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर 22 मार्च 2024 से कार्यपालक अभियंता के पद पर प्रोन्नति और उससे जुड़े अन्य लाभ देने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने गौर किया कि राज्य सरकार ने उनकी योग्यता पर कोई सवाल नहीं उठाया है और प्रोन्नति का मामला पहले से विभाग में प्रक्रियाधीन है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता मनोज टंडन ने पक्ष रखा।

विज्ञापन

पहले से मिल रहा कार्यपालक अभियंता का वेतनमान

प्रार्थी की दलील थी कि उन्हें एसीपी और एमएसीपी के तहत पहले से ही कार्यपालक अभियंता का वेतनमान मिल रहा है। ऐसे में पदोन्नति देने से राज्य सरकार पर कोई अतिरिक्त वित्तीय बोझ नहीं पड़ेगा। उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख नजदीक होने के कारण मामले में जल्द निर्णय लेने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतर्कता रिपोर्ट मिलने के बाद प्रोन्नति पर फैसला

राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि सुनील कुमार राय समेत अन्य पात्र सहायक अभियंताओं की प्रोन्नति का मामला विभाग में विचाराधीन है। सरकार ने प्रार्थी की पात्रता स्वीकार करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग से सतर्कता स्वच्छता प्रतिवेदन और आंतरिक चरित्र रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रोन्नति पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


इस पर हाईकोर्ट ने विभाग के प्रधान सचिव अथवा सचिव को आदेश की तारीख से तीन सप्ताह के भीतर पूरी प्रक्रिया पूरी कर प्रोन्नति के मामले में अंतिम निर्णय लेने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed