Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Ranchi News ›   india reusable rocket technology launch cost reduction isro green steel nml

झारखंड: स्वदेशी री-यूजेबल रॉकेट तकनीक से 10 गुना तक घटेगी लॉन्चिंग लागत, वैश्विक स्पेस बाजार में बढ़ेगी ताकत

Fri, 27 Nov 2026 09:51 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Fri, 27 Nov 2026 09:51 AM IST
सार
Register For Event

भारत इसरो और निजी स्पेस स्टार्टअप के सहयोग से री-यूजेबल रॉकेट तकनीक विकसित कर रहा है। इसके सफल होने पर एक रॉकेट का पांच से दस बार इस्तेमाल किया जा सकेगा और लॉन्चिंग लागत करीब 10 गुना तक घट सकती है। इसके अलावा एनएमएल ग्रीन स्टील, हाइड्रोजन पाइपलाइन, अंतरिक्ष स्टेशन की सामग्री और 3डी प्रिंटिंग तकनीक पर काम कर रहा है।

विज्ञापन
india reusable rocket technology launch cost reduction isro green steel nml
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी तकनीकी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और देश के निजी स्पेस स्टार्टअप ऐसी स्वदेशी तकनीक विकसित करने में जुटे हैं, जिससे रॉकेट को अंतरिक्ष में उपग्रह स्थापित करने के बाद सुरक्षित धरती पर वापस लाया जा सकेगा। री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल तकनीक सफल होने पर एक ही रॉकेट का पांच से दस बार तक इस्तेमाल संभव होगा। इससे अंतरिक्ष अभियानों की लॉन्चिंग लागत मौजूदा खर्च के मुकाबले पांचवें से दसवें हिस्से तक घट सकती है। इससे वैश्विक अंतरिक्ष बाजार में भारत की प्रतिस्पर्धी क्षमता भी मजबूत होगी।

विज्ञापन

जमशेदपुर पहुंचे भारतीय अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष डॉ. जेडी पाटिल ने बताया कि वर्तमान में रॉकेट उपग्रह को अंतरिक्ष में स्थापित करने के बाद समुद्र में गिरकर नष्ट हो जाता है। नई तकनीक के तहत रॉकेट को सुरक्षित वापस लाकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे लॉन्चिंग पर होने वाला खर्च करीब 10 गुना तक कम हो सकता है। उन्होंने बताया कि भारत का लॉन्च व्हीकल प्रोजेक्ट फिलहाल अमेरिका और यूरोप की तुलना में 15 से 20 गुना सस्ता है। एक लॉन्च व्हीकल के निर्माण पर अभी करीब 500 से 600 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। री-यूजेबल तकनीक से इस खर्च में और बड़ी कमी आने की उम्मीद है।

विज्ञापन

2047 तक 600 मिलियन टन स्टील उत्पादन का लक्ष्य, ग्रीन स्टील पर शोध

डॉ. पाटिल ने बताया कि भारत की स्टील उत्पादन क्षमता वर्ष 2047 तक मौजूदा 203 मिलियन टन से बढ़कर 600 मिलियन टन तक पहुंचने का अनुमान है। उत्पादन में इस वृद्धि के साथ कार्बन उत्सर्जन को नियंत्रित करना बड़ी चुनौती होगी। इसके समाधान के लिए सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) ब्लास्ट फर्नेस में कोक के स्थान पर हाइड्रोजन, बायोगैस और सिन-गैस के इस्तेमाल पर शोध कर रही है। इसका उद्देश्य कम ऊर्जा खपत के साथ ग्रीन स्टील का उत्पादन करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा हाइड्रोजन पाइपलाइन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री की जांच के लिए एनएमएल के दूसरे परिसर में 30 करोड़ रुपये की लागत से विशेष प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी। केंद्र सरकार से स्वीकृत यह प्रयोगशाला वर्ष 2027 के मध्य तक शुरू होने की उम्मीद है।

2035 तक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की तैयारी, एनएमएल तैयार कर रहा विशेष सामग्री

भारत वर्ष 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रहा है। डॉ. पाटिल के अनुसार, अंतरिक्ष स्टेशन में लंबे समय तक रहने वाले अंतरिक्ष यात्रियों और सूक्ष्मजीवों के प्रभाव से संरचनात्मक सामग्री में क्षरण हो सकता है। इससे निपटने के लिए एनएमएल विशेष सामग्री विकसित कर रहा है, जो अंतरिक्ष स्टेशन की संरचनाओं को सुरक्षित रखने में मदद करेगी।

स्काईरूट के वेंडर्स को 3डी प्रिंटिंग में मिलेगी मदद

अंतरिक्ष क्षेत्र में निजी कंपनियों के साथ तकनीकी सहयोग भी बढ़ाया जा रहा है। एनएमएल को ग्रेफाइट शुद्धिकरण के लिए 10 करोड़ रुपये की परियोजना मिली है। इसके साथ ही निजी स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट के वेंडर्स को 3डी प्रिंटिंग तकनीक से रॉकेट के पुर्जे तैयार करने में मदद दी जाएगी। इसके लिए संस्थान के पास विशेष पाउडर बनाने की स्वदेशी तकनीक उपलब्ध है। डॉ. पाटिल ने बताया कि एनएमएल अपनी कुल शोध आय का 66 प्रतिशत हिस्सा उद्योगों के साथ तकनीकी सहयोग और विभिन्न परियोजनाओं के माध्यम से अर्जित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed