{"_id":"6afffae4cd2cdaf954098230","slug":"dhanbad-coal-smugglers-attack-cisf-ecl-team-motorcycle-looted-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: धनबाद में कोयला तस्करों का हमला, बोलेरो में की तोड़फोड़; चालक और दो जवान बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: धनबाद में कोयला तस्करों का हमला, बोलेरो में की तोड़फोड़; चालक और दो जवान बाल-बाल बचे
Fri, 20 Nov 2026 01:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:16 PM IST
धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में राजा कोलियरी से अवैध खनन के 24 मुहाने बंद कराकर लौट रही CISF और ECL की संयुक्त सुरक्षा टीम पर कोयला तस्करों ने हमला कर दिया। बराकर इंजीनियरिंग वर्कशॉप के पास जंगल में घात लगाकर बैठे आठ से दस हमलावरों ने बोलेरो में तोड़फोड़ की और जब्त दो मोटरसाइकिलों में से एक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
निरसा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला तस्करों का दुस्साहस सामने आया है। राजा कोलियरी में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई कर लौट रही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और ईसीएल की संयुक्त सुरक्षा टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया। बराकर इंजीनियरिंग वर्कशॉप के समीप जंगल में घात लगाकर बैठे आठ से दस हमलावरों ने जवानों को ले जा रही बोलेरो गाड़ी पर तोड़फोड़ की। हमलावर जब्त की गई दो मोटरसाइकिलों में से एक मोटरसाइकिल छीनकर फरार हो गए। अतिरिक्त सुरक्षा बल के मौके पर पहुंचने के कारण हमलावर दूसरी मोटरसाइकिल जंगल में ही छोड़कर भाग निकले, जिसे जवानों ने बाद में बरामद कर लिया। घटना के बाद ईसीएल सुरक्षा विभाग की ओर से निरसा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
अवैध मुहानों की भराई के बाद हुआ हमला
सुरक्षा टीम राजा कोलियरी क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापामारी के दौरान टीम ने अवैध खनन के 24 मुहानों को बंद कराया। अभियान में चोरी का कोयला ढोने में लगी दो मोटरसाइकिलों को भी जब्त किया गया था। इन दोनों वाहनों को ट्रैक्टर पर लादकर सुपुर्दगी के लिए निरसा थाना ले जाया जा रहा था। इसी दौरान बराकर इंजीनियरिंग वर्कशॉप के समीप जंगल में पहले से छिपे तस्करों ने अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों ने सुरक्षा बलों के वाहन में तोड़फोड़ की और बाइक लूट ली। समय पर अतिरिक्त जवानों के पहुंचने से बोलेरो चालक और दो जवान बाल-बाल बच गए।
चालक ने सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
हमले का शिकार बनी बोलेरो के चालक सह मालिक लाल बहादुर प्रसाद ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने बताया कि उनके वाहन का टेंडर बरमुरी कोलियरी के प्रबंधक को लाने-ले जाने के लिए हुआ था, लेकिन प्रबंधन ने वाहन को सीआईएसएफ की ड्यूटी में लगा दिया। चालक के अनुसार वाहन में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं थे। उन्होंने कहा कि जब दिनदहाड़े जवानों पर हमला हो रहा है, तो चालक और अन्य कर्मियों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि समय पर अतिरिक्त बल नहीं आता तो उनकी जान को खतरा हो सकता था।