Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Assembly 26th Foundation Day Hemant Soren Democracy Temple 2050 Development Vision

झारखंड विधानसभा: हेमंत सोरेन ने बताया लोकतंत्र का मंदिर, 2050 के विकास लक्ष्य पर भी रखी बात

Sun, 22 Nov 2026 07:55 PM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रतीक कुमार पाण्डेय Updated Sun, 22 Nov 2026 07:55 PM IST
सार
Register For Event

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर बताते हुए कहा कि यहां आम लोगों के हितों को सर्वोपरि रखकर निर्णय लिए जाते हैं। उन्होंने 2050 के झारखंड की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं तैयार करने की बात कही। समारोह में उत्कृष्ट विधायक निरल पूर्ति समेत कई लोगों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Jharkhand Assembly 26th Foundation Day Hemant Soren Democracy Temple 2050 Development Vision
झारखंड विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड विधानसभा के 26वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा को लोकतंत्र का मंदिर बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक संस्था नहीं, बल्कि इन्सानियत, मानवता और लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है। यहां राज्य के आम लोगों के हितों को सर्वोपरि रखकर फैसले लिए जाते हैं। पूरी दुनिया विधानसभा की गरिमा और इसकी लोकतांत्रिक व्यवस्था की ताकत को मानती है। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन


लोकतंत्र का मंदिर और जनहित के निर्णय
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड ने अपनी नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से देश में अलग पहचान बनाई है। खासकर महिला सशक्तीकरण और जनहित के कार्यों की दूसरे राज्यों में भी सराहना हो रही है। अन्य राज्य झारखंड की योजनाओं और कार्यप्रणाली से प्रेरणा ले रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विकास की मुख्यधारा से कोई भी व्यक्ति वंचित न रहे, इसके लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


वर्ष 2050 के लक्ष्य पर केंद्रित योजनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार वर्ष 2050 के झारखंड की तस्वीर को ध्यान में रखकर काम कर रही है। आने वाले समय में राज्य विकास के नए आयाम हासिल करेगा और अगली पीढ़ी के लिए कैसी व्यवस्था तैयार होगी, इन बातों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पृथक झारखंड राज्य का निर्माण पूर्वजों, आंदोलनकारियों और राज्यवासियों के लंबे संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। उनके सपनों तथा आकांक्षाओं को पूरा करना सभी की जिम्मेदारी है। सरकार का निरंतर प्रयास झारखंड को समृद्ध और सशक्त बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट विधायक और विभूतियों का सम्मान
समारोह में मझगांव के विधायक निरल पूर्ति को वर्ष के उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया गया। इसके अलावा विधानसभा के पूर्व सदस्यों, उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा की मासिक स्रोत 'उड़ान' का विमोचन और 'विधानमंडल का व्याकरण' पुस्तक का लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और नवीन जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed