{"_id":"6b0811b229790072a3059132","slug":"chatra-eklavya-school-student-ravikant-hembram-murder-case-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: शिकायत करने की मिली खौफनाक सजा! चार सहपाठियों ने गमछे से गला घोंटकर की 14 वर्षीय छात्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: शिकायत करने की मिली खौफनाक सजा! चार सहपाठियों ने गमछे से गला घोंटकर की 14 वर्षीय छात्र की हत्या
Thu, 26 Nov 2026 04:32 PM IST
तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: तरुणेंद्र कुमार चतुर्वेदी
Updated Thu, 26 Nov 2026 04:32 PM IST
झारखंड के चतरा स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में सातवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र रविकांत हेंब्रम की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में चार नाबालिग सहपाठियों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
हत्या।
विस्तार
चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (चारु) में अध्ययनरत सातवीं कक्षा के 14 वर्षीय छात्र रविकांत हेंब्रम की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस दुखद प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपी नाबालिग छात्रों को पकड़ा है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चारों नाबालिग आरोपी छात्रों को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
सदर एसडीपीओ सनी वर्धन ने बताया कि रविकांत अपने साथियों की गलत आदतों और कारगुजारियों की शिकायत नियमित रूप से शिक्षकों से करता था। रविकांत द्वारा शिक्षकों से शिकायत किए जाने की इसी बात से नाराज होकर चार सहपाठियों ने गमछे से उसका गला घोंट दिया। गला घोंटे जाने के कारण छात्र की हॉस्टल में ही मौत हो गई।
शिकायत से नाराज होकर हत्या
मृतक रविकांत गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के चोरनीतरी गांव के रहने वाले राजेश हेंब्रम का बेटा था। उसकी मौत विद्यालय परिसर में स्थित हॉस्टल में हुई थी। पुलिस ने मामले की गहनता से जांच करते हुए घटना में प्रयुक्त गमछा भी बरामद कर लिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक छात्र के परिजनों में भारी मातम और आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार: भूमि सर्वेक्षण की हर महीने होगी समीक्षा, मंत्री दिलीप जायसवाल खुद करेंगे मॉनिटरिंग
विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर आरोप
परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ विद्यालय के प्राचार्य और वार्डन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। परिजनों का आरोप है कि सोमवार की रात को ही विद्यालय परिसर में यह घटना हो गई थी, लेकिन इसकी सूचना परिजनों को तुरंत नहीं दी गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि स्कूल प्रशासन ने मामले की