Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Baba ramdev controversial statement on baba bageshwar dhirendra shastri about lord krishna statement

बाबा वर्सेस बाबा: रामदेव का धीरेंद्र शास्त्री पर हमला, बोले-कुछ लोग न वेद पढ़े हैं, न दर्शन; बस बकवास करते हैं

Mon, 23 Nov 2026 06:37 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 06:37 PM IST
सार
Register For Event

भगवान श्रीकृष्ण पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने जमशेदपुर में कथावाचकों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बिना नाम लिए ऐसे लोगों को 'बावला, पाखंडी और धूर्त' कहा। रामदेव की टिप्पणियों को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने प्रेत बाधा के नाम पर दरबार लगाने और राम-कृष्ण की तुलना करने पर भी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
Baba ramdev controversial statement on baba bageshwar dhirendra shastri about lord krishna statement
बाबा रामदेव ने धीरेन्द्र शास्त्री के कृष्ण को लेकर दिए बयान पर नाराजगी जाहिर की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण पर कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की टिप्पणी से विवाद शुरू हुआ। यह विवाद अब झारखंड तक पहुंच गया है। योग गुरु रामदेव ने रविवार को जमशेदपुर में तीखा हमला बोला।

विज्ञापन

उन्होंने बिना नाम लिए ऐसे कथावाचकों को निशाने पर लिया। ये कथावाचक धर्म और आस्था के नाम पर लोगों को भ्रमित करते हैं। रामदेव ने ऐसे लोगों को बावला, पाखंडी और धूर्त तक कह दिया। उनकी टिप्पणियों को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जोड़कर देखा जा रहा है। यह हमला महिला पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महासम्मेलन में हुआ। रामदेव ने कहा कि कुछ लोग वेद, दर्शन और उपनिषद का अध्ययन नहीं करते। फिर भी वे खुद को सनातनी बताते हैं और हिंदू धर्म की रक्षा का दावा करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा से पहले व्यक्ति को अपने आचरण और ज्ञान पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन


बाबा बागेश्वर ने कृष्ण पर क्या बयान दिया था, पूरी खबर पढ़िए : भगवान श्रीराम-कृष्ण की लीलाओं पर धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी, हनुमान का जिक्र कर दिया उदाहरण

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेत बाधा पर हमला

रामदेव ने प्रेत बाधा के नाम पर दरबार लगाने वाले कथावाचकों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने व्यंग्य किया कि कुछ लोग बाल फैलाकर झटके देते हैं। वे लोगों में भूत-प्रेत होने का दावा करते हैं। फिर पानी छिड़ककर समस्या दूर करने का दिखावा करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक आस्था का उपयोग कर लोगों का शोषण होता है।


बाबा बागेश्वर ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए क्या बोला, ये भी जानिए: राम-कृष्ण की तुलना पर क्यों घिरे धीरेंद्र शास्त्री, पहले किन बयानों पर मचा बवाल और कब मांगी माफी?

राम-कृष्ण तुलना पर नाराजगी

रामदेव ने भगवान राम और श्रीकृष्ण की तुलना करने वाली टिप्पणियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण को टेढ़ा-मेढ़ा बताना धार्मिक मर्यादा के खिलाफ है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद यादव समाज ने विरोध जताया था। गौरतलब है कि रामदेव पहले कुंडा में धीरेंद्र शास्त्री की प्रशंसा कर चुके थे। जमशेदपुर के बयान से दोनों के संबंधों पर नई चर्चा शुरू हो गई है।

इस पूरे मामले से संबंधित अन्य खबरें पढ़िए-

माफी के बाद भी निशाने पर बाबा बागेश्वर: दिग्विजय ने कसा तंज, भूपेश बोले- केमिकल लोचा है, इनकी रेबीज की जांच हो
धीरेंद्र शास्त्री की श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी: अखिलेश बोले- रद्द करें कार्यक्रम, अब सच्चे सनातनी लिखेंगे पर्ची
एक्सप्लेनर: राम-कृष्ण की तुलना पर क्यों घिरे धीरेंद्र शास्त्री, पहले किन बयानों पर मचा बवाल और कब मांगी माफी?
बाबा बागेश्वर के बयान पर छतरपुर में तनाव: समर्थकों ने हाईवे किया जाम तो यादव महासभा का विरोध जारी; गिरफ्तार
धीरेंद्र शास्त्री को कंस के रूप में दिखाया: मथुरा में निकाली झांकी, भगवान श्रीकृष्ण पर की गई टिप्पणी से आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed