फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   religious news

Jammu News: नवरात्र कल से, सजा गया मां वैष्णो देवी का दरबार

विज्ञापन
religious news
- धर्मनगरी में चहल-पहल, अधिकांश श्रद्धालु ट्रेन से सीधे कटड़ा पहुंचने को दे रहे प्राथमिकता
विज्ञापन

- जम्मू में श्राइन बोर्ड के वैष्णवी, कालिका और सरस्वती भवन में भी पर्याप्त इंतजाम
दीपक शर्मा
जम्मू। शारदीय नवरात्र 11 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं। नवरात्र उत्सव को लेकर कटड़ा और जम्मू में रौनक बढ़ने लगी है। नवरात्र में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए पहुंचते हैं। मां का भवन भी देसी-विदेशी फूलों से सज रहा है। यात्रा ट्रैक पर रंग-बिरंगी रोशनियों से सजावट की जा रही है।
दूसरों राज्यों से आए कारीगर प्राकृतिक फूलों से भवन परिसर की भव्य सजावट को अंतिम रूप दे रहे हैं। श्रद्धालु ट्रेन से सीधा धर्मनगरी पहुंचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। अधिकांश सीधी ट्रेन फुल चल रही हैं। श्रद्धालु जम्मू में रुकने वाली ट्रेनों के जरिए भी मंदिरों के शहर में पहुंचे रहे हैं और यहां से बस या टैक्सी से कटड़ा के लिए रवाना हो रहे हैं। राजस्थान के सवाई माधोपुर से परिवार संग पहुंचे नाथू लाल ने बताया कि नवरात्र में दरबार में माथा टेकना अद्वितीय अनुभव है। शुक्रवार को जम्मू पहुंचे हैं। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

------
कालिका भवन में 50 एसी कमरे, 90
रुपये में सात्विक भोजन की थाली
नवरात्र में देश के कोने-कोने से ट्रेन के जरिए जम्मू पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से संचालित वैष्णवी भवन, कालिका भवन और सरस्वती धाम में मुकम्मल प्रबंध किए गए हैं। सुपरवाइजर अश्विनी कोहली ने बताया कि कालिका भवन में सबसे अधिक 50 एसी कमरे हैं। यहां भोजनालय की भी व्यवस्था है। सात्विक भोजन की थाली 90 रुपये में मिल जाती है। नवरात्र में व्रत वाले भोजन की अलग से व्यवस्था होती है। कमरों की 70 प्रतिशत बुकिंग ऑनलाइन होती है। श्राइन बोर्ड की वेबसाइट से बुकिंग की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
वैष्णवी धाम में 14 एसी कमरे, यात्रा
के लिए पंजीकरण काउंटर स्थापित
वैष्णवी धाम में 14 एसी कमरे हैं। इसके अतिरिक्त तीन सुइट और एक फोर बेड की व्यवस्था है। यहां पर माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा के लिए पंजीकरण काउंटर स्थापित किया गया है। श्रद्धालु अपना आधार कार्ड का नंबर भरकर यहां से आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यहां प्रसाद केंद्र भी है जहां प्रसाद के अलावा कटड़ा स्थित मां के दरबार से उतारी गईं मां वैष्णो देवी की चुनरियां वाजिब दाम पर मिल जाती हैं।

-----
सरस्वती धाम में 200 एसी और
150 नॉन एसी डॉरमिटरी
सरस्वती धाम में 200 एसी और 150 नॉन एसी डॉरमिटरी की सुविधा मौजूद है। हालांकि यहां कोई कमरे की व्यवस्था नहीं है। सुपरवाइजर का कहना था कि नवरात्र में तीन धाम में एकाएक श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। श्राइन बोर्ड की ओर से पूरे प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed