फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   lg, viksit bharat yatra

ग्रामीण क्षेत्रों को बिजनेस हब के रूप में करेंगे विकसित : एलजी

विज्ञापन
lg, viksit bharat yatra
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों को बिजनेस हब के रूप में विकसित किया जाएगा। गांवों में युवाओं के लिए आकर्षक रोजगार और उद्यमशीलता के अवसर पैदा किए जाएंगे। वह मंगलवार को फ्लोरा नागबनी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि सरकार उन लोगों के जीवन को रोशन करने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके साथ कई दशकों तक भेदभाव किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा- आउटरीच अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की संतृप्ति हासिल करना है। युवा और महिलाएं भी विकास रथ के सारथी बन योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाने में सक्रिय हैं। उन्होंने सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन और कमजोर व हाशिए पर रहने वाले वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यूटी प्रशासन के प्रयासों को साझा किया।
विज्ञापन


मॉडल पंचायत बनाने का जनप्रतिनिधियों से आह्वान
उप राज्यपाल ने ठोस-तरल अपशिष्ट प्रबंधन में फ्लोरा नागबनी पंचायत के सरपंच के प्रयास की सराहना की। उन्होंने पीआरआई प्रतिनिधियों से अपनी पंचायत को एक मॉडल पंचायत में बदलने के लिए सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने अधिकारियों, पीआरआई सदस्यों और नागरिकों को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलाई। उन्होंने विभागों के लगाए स्टालों का दौरा कर योजनाओं के तहत लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र सौंपे। वंदना कुमारी सरपंच फ्लोरा नागबनी ने सरकारी योजनाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए उठाए कदमों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मंडलायुक्त रमेश कुमार, डीसी सचिन कुमार वैश्य, जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज के डीआईजी शक्ति पाठक आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed