फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Reccing in a Scorpio by day, stealing transformers using a crane by night.

जम्मू-कश्मीर: दिन में स्कॉर्पियो से रेकी, रात में क्रेन से ट्रांसफार्मर चोरी, पांच गिरफ्तार

Sun, 27 Sep 2026 02:59 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 27 Sep 2026 02:59 PM IST
सार
Register For Event

जानीपुर पुलिस ने दिन में स्कॉर्पियो से रेकी और रात में क्रेन-टिप्पर की मदद से ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन
Reccing in a Scorpio by day, stealing transformers using a crane by night.
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता

विस्तार

 दिन में सुनसान इलाकों में लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों की रेकी और रात होते ही क्रेन की मदद से उन्हें उखाड़कर टिप्पर में लादना। इसके बाद ट्रांसफार्मर से तांबा और तेल निकालकर कबाड़ में बेच देना। जानीपुर पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का भंडाफोड़ कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो ट्रांसफार्मर बरामद किए हैं। दोनों रिंग रोड, कोटे भलवाल इलाके से चोरी किए गए थे और प्रत्येक की क्षमता 250 किलोवाट है।

विज्ञापन

जानीपुर पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य दिन में स्कॉर्पियो में घूमकर ऐसे स्थानों की पहचान करते थे, जहां डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर सुनसान जगह पर लगे हों। रेकी के दौरान वे आसपास की स्थिति और ट्रांसफार्मर की लोकेशन पर नजर रखते थे। रात में टिप्पर और क्रेन लेकर वहां पहुंचते और ट्रांसफार्मर को उखाड़कर वाहन में लादकर ले जाते थे। इसके बाद ट्रांसफार्मर को खोलकर उसमें से तांबा और तेल निकाल लिया जाता था। इन सामान को कबाड़ बाजार में बेचकर गिरोह के सदस्य रकम बांट लेते थे। इससे पूरे क्षेत्र में बिजली कई दिनों तक प्रभावित रहती थी।जानीपुर पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए आरोपी तक पहुंची।

पूछताछ में आरोपियों ने जानीपुर, भलवाल और बजालता क्षेत्र में ट्रांसफार्मर चोरी की कई वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद यूनुस, असगर अली, मोहम्मद यूसुफ, जाकिर हुसैन सभी निवासी बजालता और जाकिर हुसैन निवासी भठिंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल टिप्पर और स्कॉर्पियो को भी जब्त किया है। इस मामले में जानीपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जांच में पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी का सामान खरीदने वालों का पता लगा रही है। पुलिस को और बरामदगी की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed