{"_id":"6aac1b8ec9c193376a0618f4","slug":"two-laborers-killed-in-landslide-in-zanskar-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जंस्कार में भूस्खलन से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल; मलबे में दबे मजदूरों को रेस्क्यू कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जंस्कार में भूस्खलन से दो मजदूरों की मौत, तीन घायल; मलबे में दबे मजदूरों को रेस्क्यू कर निकाला
Thu, 17 Sep 2026 10:26 PM IST
Akash Dubey
संवाद न्यूज एजेंसी, जंस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी, जंस्कार
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:26 PM IST
गुरुवार को सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से अब्दुल हमीद और पवन कुमार समेत दो मजदूरों की मौत हो गई। तीन अन्य घायल हुए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के जिंगचन के पास सड़क निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
गुरुवार को यह घटना सड़क एवं भवन विभाग के तहत रालाकुंग की ओर निर्माणाधीन सड़क पर हुई। सूचना पर पहुंची लद्दाख पुलिस, तुंगरी रेस्क्यू और भारतीय सेना की संयुक्त टीम ने मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला। मौके पर 24 वर्षीय अब्दुल हमीद और 26 वर्षीय पवन कुमार की मौत हो गई। दोनों किश्तवाड़ के निवासी थे। वहीं, तीनों घायल मजदूर को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से मुनीब बशीर की हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन