फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Chhari Mubarak leaves for Pahalgam, main rituals of Amarnath yatra begin Srinagar

Jammu Kashmir: हर-हर महादेव के जयकारों के बीच पहलगाम रवाना हुई छड़ी मुबारक, शुरू हुए अमरनाथ के मुख्य अनुष्ठान

Sat, 22 Aug 2026 02:36 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 22 Aug 2026 02:36 PM IST
सार
Register For Event

भगवान शिव की पवित्र छड़ी मुबारक शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद श्रीनगर से पहलगाम के लिए रवाना हुई, जिसके साथ अमरनाथ यात्रा के मुख्य धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए।

विज्ञापन
Chhari Mubarak leaves for Pahalgam, main rituals of Amarnath yatra begin Srinagar
छड़ी मुबारक अनुष्ठानों की शुरुआत - फोटो : संवाद

विस्तार

भगवान शिव की पवित्र और केसरिया वस्त्रों से सजी छड़ी मुबारक शनिवार को श्रीनगर से पहलगाम के लिए रवाना हो गई। इसके साथ ही वार्षिक अमरनाथ यात्रा से जुड़े मुख्य धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हो गई है।

विज्ञापन

दशनामी अखाड़ा भवन से छड़ी मुबारक को पहलगाम के लिए रवाना किया गया। रवाना होने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महंत दीपेंद्र गिरि ने साधुओं के साथ विशेष पूजा-अर्चना की। इसके बाद पवित्र छड़ी को दक्षिण कश्मीर हिमालय में स्थित अमरनाथ गुफा की ओर ले जाने की यात्रा शुरू हुई।

28 अगस्त को होगा मुख्य पूजन
छड़ी मुबारक को 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के शुभ अवसर पर अमरनाथ गुफा ले जाकर पूजा और दर्शन कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि छड़ी मुबारक शनिवार और रविवार को पहलगाम में रुकेगी। इसके बाद 24 अगस्त को चंदनवाड़ी, 25 अगस्त को शेषनाग और 26 व 27 अगस्त को पंचतरणी में पड़ाव होगा। इसके बाद 28 अगस्त को पवित्र गुफा में मुख्य पूजन और दर्शन होंगे।

खराब मौसम से यात्रा हुई थी स्थगित
इस साल अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी। हालांकि, 9 अगस्त को ट्रैक को हुए नुकसान और खराब मौसम के कारण यात्रा को इस वर्ष के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बावजूद परंपरा के अनुसार अमरनाथ यात्रा से जुड़े धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं। इस साल अब तक 4.80 लाख से अधिक श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। वार्षिक यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed