{"_id":"6a8613b158554076e20b1027","slug":"pilgrims-of-the-second-batch-performed-jalabhishek-and-worship-of-the-swayambhu-self-manifested-shivling-poonch-news-c-165-1-sjam1004-106518-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Poonch News: दूसरे जत्थे के 2200 श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Poonch News: दूसरे जत्थे के 2200 श्रद्धालुओं ने स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक और पूजन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचीन श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा: पुंछ के मंडी कस्बे में स्थित मंदिर में गूंज रहे भोलेनाथ के जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित की जा रही श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा वर्ष 2026 के दूसरे जत्थे में शामिल देश के विभिन्न क्षेत्रों पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, विदर्भ और उत्तराखंड से आए 2200 श्रद्धालुओं ने शिव के प्राचीन धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में भगवान भोलेनाथ के स्वयंभू शिवलिंग का जलाभिषेक और दर्शन पूजन किया।
इस अवसर पर श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं में उत्साह देखते ही बनता जहां वह पूरे जोश से जयकारे लगा रहे थे। इससे पहले श्री बूढ़ा अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था जो मंगलवार रात को पुंछ नगर पहुंचा था। नगर में रात्रि विश्राम के उपरांत कड़ी सुरक्षा के बीच पुंछ नगर से श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर प्रांगण पहुंचा जहां तहसील प्रशासन मंडी के अधिकारियों और मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने का फूलों के हार पहना कर स्वागत किया। जिसके उपरांत हर हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों के बीच कतारों में लग कर श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन पूजन किए जिसके उपरांत दोपहर का भोजन कर जम्मू की तरफ लौट गए।