फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Union Minister and JDS MP HD Kumaraswamy demands cbi inquiry in Bellary incident

Karnataka: 'बिना इजाजत मूर्ति लगाने का आयोजन कैसे हुआ', केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने की सीबीआई जांच की मांग

Mon, 05 Jan 2026 03:11 PM IST
संध्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 05 Jan 2026 03:11 PM IST
सार
Register For Event

कर्नाटक के बल्लारी में हुई हिंसा के मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई है। जेडीएस से सांसद और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने कहा कि राज्य में मुर्ति लगाने की इजाजत ही नहीं थी। इसके बावजूद कार्यक्रम का आयोजन कैसे हुआ। 

विज्ञापन
Union Minister and JDS MP HD Kumaraswamy demands cbi inquiry in Bellary incident
केंद्रीय मंत्री और जेडीएस सांसद एचडी कुमारस्वामी - फोटो : ANI

विस्तार

बेल्लारी में हुई हिंसा भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हिंसा पर सांसद एचडी कुमारस्वामी का बयान सामने आया है। जेडीएस से सांसद और केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने कहा इस हिंसा की घटना की सीबीआई जांच होनी चाहिए। यह हिंसा महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति लगाने के कार्यक्रम के विरोध में हुई थी। लेकिन सरकार ने कोई मूर्ति लगाने की इजाजत नहीं दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी मूर्ति न लगाने के आदेश दिया था। बिना इजाजत के मूर्ति लगाने के कार्यक्रम आयोजित कैसे होने वाला था इसका जवाब सरकार को देना चाहिए। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा राज्य में भी एक कानून लाया गया है कि बिना इजाज़त के कोई मूर्ति नहीं लगाई जाएगी। मैं CM से पूछ रहा हूं, अगर सरकार ने 3 जनवरी को मूर्ति लगाने की इजाजत दी थी, तो जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है, अगर इजाजत नहीं दी गई थी, तो मूर्ति लगाने कौन गया था? 

विज्ञापन

किस बात पर हुआ था विवाद 

बेल्लारी में 3 जनवरी को वाल्मीकि जी की प्रतिमा का अनावरण होना था। इसे लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था, जिसके पोस्टर-बैनर शहर भर में लगाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक अवंभावी इलाके में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के आवास के बाहर कार्यक्रम का बैनर लगा रहे थे। कथित तौर पर भाजपा विधायक के समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले दोनों पक्षों में बहस हुई और जल्द ही यह मारपीट में बदल गई। इसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि जब हंगामे की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो उस पर भी पथराव हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के बाद भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed