{"_id":"6ac55716e83b50114006b192","slug":"today-news-updates-7-october-west-bengal-dgp-service-extension-2026-10-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"न्यूज अपडेट्स: बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता को दूसरी बार सेवा विस्तार, केंद्र ने छह माह बढ़ाया कार्यकाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज अपडेट्स: बंगाल के डीजीपी सिद्ध नाथ गुप्ता को दूसरी बार सेवा विस्तार, केंद्र ने छह माह बढ़ाया कार्यकाल
Wed, 07 Oct 2026 01:46 AM IST
नितिन गौतम
पीटीआई, नागपुर
पीटीआई, नागपुर
Published by: नितिन गौतम
Updated Wed, 07 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
न्यूज अपडेट
- फोटो : Amar Ujala
केंद्र सरकार ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक सिद्ध नाथ गुप्ता का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया। यह उनका दूसरा सेवा विस्तार है। 1992 बैच के पश्चिम बंगाल कैडर के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी सिद्ध नाथ गुप्ता को राज्य में विधानसभा चुनाव से पहले 16 मार्च को पश्चिम बंगाल का डीजीपी और पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया था।
अप्रैल में उनके कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाया गया था। गुप्ता को 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होना था। कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें गुप्ता की सेवा 31 अक्टूबर, 2026 के बाद छह महीने के लिए बढ़ाने की सिफारिश की गई थी।
यह सेवा विस्तार अखिल भारतीय सेवाएं नियम, 1958 के नियम 16(1) में छूट देते हुए जनहित में किया गया है। नियम 16(1) के तहत अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी को उस महीने के अंतिम दिन दोपहर बाद सेवानिवृत्त होना होता है, जिसमें वह 60 वर्ष की आयु पूरी करता है।