Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   New multipolar world marked by sharp competition, transactional approach taking shape: Jaishankar

'दुनिया अधिक अस्थिर होगी': जयशंकर ने बताई नई विश्व व्यवस्था की तस्वीर; अमेरिका से व्यापार समझौते पर क्या कहा?

Sat, 14 Nov 2026 04:22 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 14 Nov 2026 04:22 PM IST
सार
Register For Event

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है। आने वाले समय में देशों के बीच मुकाबला और अस्थिरता बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि भारत को मैन्युफैक्चरिंग और नई तकनीकों में अपनी ताकत बढ़ानी होगी। चीन-अमेरिका टकराव और प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर उन्होंने क्या कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
New multipolar world marked by sharp competition, transactional approach taking shape: Jaishankar
एस. जयशंकर, विदेश मंंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि पश्चिम एशिया और यूकरेन में जारी बड़े संघर्षों के बीच दुनिया की एक नई बहुध्रुवीय व्यवस्था बन रही है। इसें देशों के बीच कड़ा मुकाबला होगा। अब फैसले लेने वाले स्वायत्त केंद्रों की संख्या भी बढ़ेगी। दुनिया का दृष्टिकोण भी पहले से ज्यादा लेन-देन पर आधारित होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, दुनिया इस समय एक बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। इसमें चीजें पहले से कहीं ज्यादा जटिल होंगी और भविष्य का अनुमान लगाना भी मुश्किल होगा। इसकी वजह है को सबसे ऊपर रखने वाले देशों की बढ़ती संख्या। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में संघर्ष, तनाव, अनिश्चितता और अस्थिरता देखने को मिल रही है। इनका असर देशों पर पड़ रहा है। 
विज्ञापन


कैसी होगी भविष्य की दुनिया?
जयशंकर एक प्रमुख समाचार पत्र के समिट को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा, यही उस दौर की सोच और पहचान होगी, जिसमें हम प्रवेश कर रहे हैं। मैं नहीं चाहता कि आप इसे अराजकता के रूप में देखें। लेकिन निश्चित रूप से देशों के बीच मुकाबला ज्यादा कड़ा होगा। देश अपने राष्ट्रीय हितों को ज्यादा मजबूती से सामने रखेंगे। इस लिहाज से दुनिया स्वाभाविक रूप से ज्यादा अस्थिर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, नई विश्व व्यवस्था ज्यादा बहुध्रुवीय होगी। इसमें स्वतंत्र रूप से फैसले लेने वाले केंद्रों की संख्या भी काफी ज्यादा होगी। उन्होंने कहा, कुल मिलाकर देश अपने विकल्पों और फैसलों में राष्ट्रीय हितों को ज्यादा प्राथमिकता देंगे। राष्ट्रीय हितों के कारण देशों के गठबंधन पहले की तरह मजबूत नहीं रहेंगे। वे ज्यादा लेन-देन पर आधारित होंगे। क्योंकि ये एक-दूसरे से जुड़े होते हैं। यानी गठबंधन कम मजबूत होंगे और उनमें लेन-देन का नजरिया ज्यादा होगा।

ये भी पढ़ें: 'सरकार के पास जवाब नहीं हैं': शीतकालीन सत्र की तारीख की घोषणा न होने पर गौरव गोगोई ने उठाए सवाल; क्या बोले?

भारत को इस बदलती दुनिया के लिए क्या करना होगा?
विदेश मंत्री ने कहा, भारत को इस नई स्थिति का सामना करने के लिए देश के भीतर अपनी क्षमता बढ़ानी होगी। उन्होंने नरेंद्र मोदी सरकार की आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं की अहमियत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा, मेरे लिए ये हमारी विदेश नीति की बुनियादी नींव हैं,क्योंकि इस दौर में आप देश की क्षमताओं को बहुत मजबूत किए बिना प्रभावी विदेश नीति नहीं अपना सकते। 

मैन्युफैक्चरिंग में भारत कहां चूका?
जयशंकर ने देश में औद्योगीकरण के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में इस दिशा में एक बहुत मजबूत नींव रखी गई है। जयशंकर ने कहा कि भारत 1960 के दशक से लेकर 1990 के दशक के आखिर तक कई मायनों में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) के मौके का फायदा उठाने से चूक गया। उन्होंने कहा, हमारे पास सुधार हुए होंगे, लेकिन असल में ये कई खोए हुए दशक थे। 

उन्होंने आगे कहा, 1992 से पहले के जो दशक हमने खोए, उनमें हुए सुधार भी सिर्फ गलतियों को ठीक करने की कोशिश थे। यह भी एक आंशिक सुधार था। आज हमें खुद को एक मैन्युफैक्चरिंग ताकत के रूप में तैयार करना होगा। इसके साथ ही हमें आज के दौर के लिए जरूरी तकनीकों और क्षमताओं को हासिल करने का लक्ष्य भी रखना होगा। 

अमेरिका-चीन के बीच टकराव का दुनिया पर क्या असर?
अमेरिका और चीन के बीच टकराव के सवाल पर जयशंकर ने कहा कि यह दुनिया में अस्थिरता की एक बड़ी वजह है। हालांकि, उन्होंने कहा कि दुनिया में हो रहे बदलावों के पीछे कई दूसरे कारण भी हैं।

उन्होंने कहा, आप यह नहीं कह सकते कि अमेरिका-चीन के बीच तनाव ही खाड़ी क्षेत्र या यूक्रेन में हो रही घटनाओं की वजह है। मुझे लगता है कि इसके पीछे कई कारण हैं। लेकिन निश्चित रूप से अमेरिका और चीन के बीच मुकाबला दुनिया में कुल मिलाकर तनाव और अस्थिरता की एक बड़ी वजह है। उन्होंने आगे कहा, इसका एक असर यह हुआ है कि कई देश इनके बीच फंस जाते हैं। लेकिन इससे अमेरिका के दुनिया को देखने और उससे निपटने के तरीके में भी बदलाव आया है।  

अमेरिका के मध्यावधि चुनाव का भारत से संबंधों पर क्या असर होगा?
अमेरिका के मध्यावधि चुनाव के नतीजों से भारत-अमेरिका संबंधों में बदलाव आने के सवाल पर जयशंकर ने सावधानी से जवाब दिया। उन्होंने कहा, मैं आमतौर पर दूसरे देशों की घरेलू राजनीति पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी करने से बचता हूं। यह आपका काम है, मेरा नहीं। क्या इससे कुछ बदलेगा? बेशक, कुछ बदलेगा। बहुत सी चीजें बदलेंगी। 

उन्होंने आगे कहा, क्या इससे हमारे संबंध बदलेंगे? मैं कहूंगा कि जिन कई मुद्दों पर हम काम कर रहे हैं, उन पर सहमति है। उदाहरण के लिए रक्षा और सुरक्षा सहयोग या तकनीक का क्षेत्र। 


प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर क्या कहा? 
भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते को लेकर विदेश मंत्री ने कहा कि दोनों देश समझौते से जुड़े ज्यादातर मुद्दों को सुलझा चुके हैं। अब बाकी बचे मुद्दों पर बातचीत चल रही है। ऐसे में इस समझौते को जल्द अंतिम रूप दिया जा सकता है।

जयशंकर ने कहा कि दोनों देश बातचीत के आखिरी दौर में पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बचे हुए कई मुद्दे भारत की तरफ से नहीं हैं। इनमें से ज्यादातर बदलाव अमेरिकी पक्ष की ओर से हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed