Updates: गुजरात में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या हुई सात, चार पुलिसकर्मी निलंबित; 21 पर मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडिशा की राजधानी भुवनेशनवर में एप आधारित राइड-हेलिंग सेवाओं के चालकों की हड़ताल बुधवार को हिंसक हो गई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर कथित तौर पर पथराव किया। उन्होंने पुलिस वैन और सरकारी अमा बसों में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने बताया कि कम से कम 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 80 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। ऑनलाइन वाहन एग्रीगेटर से जुड़े चालकों और बाइक सवारों ने 17 अगस्त को काम बंद हड़ताल शुरू की थी। उनकी सात सूत्री मांगों में किराया वृद्धि, आवेदन शुल्क में कमी और सामाजिक सुरक्षा शामिल है। बुधवार को सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने राज महल स्क्वायर से रैली निकाली। उन्होंने महात्मा गांधी मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को सड़क खाली करने के लिए कहा। इसके बाद कथित तौर पर वे हिंसक हो गए और पथराव किया।
कोलकाता होटल आग: लीजधारक गिरफ्तार, दो अन्य हिरासत में
मध्य कोलकाता के एक होटल में बुधवार को को लगी आग के मामले में पुलिस ने होटल के लीजधारक को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने मामले में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 'शिखा इन' होटल के लीजधारक अबू जफर को बुधवार रात हिरासत में लिया गया और बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। मिर्जा गालिब स्ट्रीट पर एक पांच मंजिला इमारत में कई होटल चल रहे थे। वहां आग लगने से चार साल के बच्चे समेत नौ लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हुए। मरने वालों में कई बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल हैं। 'शिखा इन' भी इसी इमारत में चल रहा था।
प्रशासन की कार्रवाई और सरकार का रुख क्या?
कटक-भुवनेश्वर के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंगा भोल ने बताया कि कैपिटल पुलिस स्टेशन के प्रभारी समेत 13 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त जगमोहन मीना ने कहा कि करीब 80 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया। विरोध स्थल पर खड़े सभी वाहन जब्त कर लिए गए हैं। परिवहन प्राधिकरण ने जब्त वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की है। परिवहन मंत्री बिभूति भूषण जेना ने कहा कि सरकार ऑनलाइन कैब और बाइक राइड ऑपरेटरों के लिए दर चार्ट तैयार कर रही है।
तेलंगाना: 10वीं के छात्र ने प्राचार्य को 27 चाकू मारे
तेलंगाना के नलगोंडा जिले में 10वीं कक्षा के एक छात्र ने चोरी के इरादे से घर में घुसकर स्कूल की प्राचार्य कल्लू रूपा रेड्डी (50) की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में 16 साल के दो छात्रों को पकड़ा है। घटना 11 अगस्त की है। रूपा रेड्डी का शव 12 अगस्त की सुबह कोंडामल्लेपल्ली मंडल स्थित उनके घर में मिला था। नलगोंडा के एसपी शरतचंद्र पवार ने बुधवार को बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने 70 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और 80 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की। रूपा रेड्डी ने फोन पर अपनी मौसी से बातचीत के दौरान बाबू शब्द कहा था। इसके बाद पुलिस ने स्कूल के उन पांच छात्रों पर ध्यान दिया, जो लगातार अनुपस्थित थे। दो छात्रों के हाल में ज्यादा पैसे खर्च करने और पार्टियां देने की जानकारी मिली। इनमें से एक के पास 1.54 लाख रुपये और आईफोन मिला। नोटों पर खून के निशान थे। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया। पुलिस के अनुसार छात्र ने चोरी के दौरान पहचान लिए जाने के डर से रूपा रेड्डी पर 27 बार चाकू से वार किए। उसके साथी ने बाहर निगरानी की। पुलिस ने नकदी, आईफोन और रूपा रेड्डी का फोन बरामद किया।
गुजरात में जहरीली शराब पीने से मरने वालों का आंकड़ा सात हुआ
अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, चार पुलिसकर्मियों को इस मामले में निलंबित किया जा चुका है। 19 अगस्त को इस मामले में वरतेज पुलिस स्टेशन के पास प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह पुलिस स्टेशन घोघा तालुका के खरकड़ी गांव में स्थित है। मध्य प्रदेश के उज्जैन के खरकड़ी से और गुजरात के भावनगर से अब तक 21 आरोपियों की पहचान हो चुकी है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है।
पुलिस के मुताबिक, इस शराब को उज्जैन से लाया जाता था। इसके बाद उसे भावनगर और आसपास के इलाके में लोगों के बीच बांटने से पहले उसमें मिलावट की जाती थी। जिन जहरीली शराब की बोतलों को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है, उन बोतलों में एक कंपनी का लेबल भी लगा हुआ था। जांच में सामने आया है कि नेटवर्क से जुड़े हुए अलग-अलग लोग इस शराब को बेचने में शामिल थे। इस शराब को बेचने से पहले उसमें मिलावट की जाती थी। इसके बाद उसे विभिन्न माध्यमों से आम लोगों के बीच में बेचा जाता था।
पुलिस अब पूरे आपूर्ति तंत्र का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर कैसे लोगों तक शराब पहुंचाई जाती थी। इसके बाद पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब के बचे बाकी के हिस्से को कैसे कहां पर भेज दिया जाता था।
इस संबंध में कैमिकल जांच की रिपोर्ट के बारे में भी एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वही पुलिस जांच में जब्त की गई रॉयल स्टेज बोतल में भारी मात्रा में मेथेनॉल का इस्तेमाल भी किया गया। जिसका जिक्र प्राथमिकी में भी किया गया है। इस शराब में 38.59 फीसदी मेथेनॉल और 0.94 फीसदी इथेनॉल मिला होता था।
प्राथमिकी में कई पीड़ितों की जांच के बाद प्राप्त हुए मेथेनॉल के बारे में भी प्राथमिकी में दर्ज किया गया है। इन पीड़ितों में उपेन्द्र सिंह गोहिल और कार्तिक भाई मकवाना के नाम शामिल है। यह पूरा मामला तब प्रकाश में आया, जब शराब का सेवन करने के बाद लोगों को उल्टी और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद सभी को भावनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जिन लोगों ने जहरीली शराब का सेवन किया था, उन सभी लोगों के बयान और उनसे जुड़ी मेडिकल रिपोर्ट में प्राथमिकी में दर्ज की गई है। पुलिस अब उस पूरे स्रोत के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत जहरीली शराब की आपूर्ति लोगों के बीच में की जाती थी। इसके बाद उसमें मिलावट की जाती थी। इसके बाद उसे लोगों के बीच में बेचा जाता था। पुलिस अपनी जांच के तहत उस पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
द स्टेट मॉनिटरिंग सेल (एसएमसी) अब पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। जांच के तहत अधिकारी इस जहरीली शराब से जुड़ी पूरी प्रक्रिया के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसके तहत इसकी आपूर्ति आम लोगों के बीच में की जाती थी।