{"_id":"6ab0335e3eb5776115098637","slug":"kerala-heavy-rain-idukki-landslide-two-dead-nilambur-five-missing-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में बारिश का कहर: पांच की मौत, दो लापता; सीएम ने हर घंटे हालात की समीक्षा के दिए निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में बारिश का कहर: पांच की मौत, दो लापता; सीएम ने हर घंटे हालात की समीक्षा के दिए निर्देश
Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
राकेश कुमार
एएनआई, तिरुवनंतपुरम।
एएनआई, तिरुवनंतपुरम।
Published by: राकेश कुमार
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:56 AM IST
केरल में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, मलबा गिरने और अचानक आई बाढ़ से पांच लोगों की मौत हो गई है और दो लोग लापता हैं। मलप्पुरम में नदी में नहाने गया पांच लोगों का समूह बाढ़ के तेज बहाव में बह गया, जिसमें दो की मौत और दो लोग लापता हैं। इडुक्की और कोट्टायम में भी बारिश से जुड़े हादसों में तीन लोगों की जान गई है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन
केरल में भारी बारिश (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केरल में तेज बारिश के कारण कई जगह मलबा गिरने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से हालात बिगड़ गए हैं। इन घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग अब भी लापता हैं। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री वीडी. सतीशन ने हर घंटे हालात का आकलन करने का निर्देश दिया है।
इडुक्की और कोट्टायम में प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री के निर्देश पर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आयुक्त विग्नेश्वरी आईएएस ने इडुक्की और कोट्टायम के जिला कलेक्टरों के साथ बैठक की। दोनों जिलों में मौसम की स्थिति को लेकर लोगों को एसएमएस अलर्ट भेजे गए हैं। कलेक्टरों को लगातार स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने समेत जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
मलप्पुरम में नदी में बहा पांच लोगों का समूह
मलप्पुरम जिले के नीलांबूर-अमराम्बलम इलाके में रविवार शाम कोट्टापुझा नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इस दौरान पांच लोगों का एक समूह तेज बहाव में बह गया। पुलिस के मुताबिक, वंडूर से आया यह समूह नदी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान अचानक पानी का स्तर बढ़ा और सभी बह गए।
विज्ञापन
दो की मौत, दो अब भी लापता
इस हादसे में एक व्यक्ति को स्थानीय निवासी ने बचा लिया। बाद में दमकल और बचाव दल ने दो लोगों के शव बरामद किए। पुलिस के अनुसार दो लोग अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री ने इस इलाके में आपदा प्रबंधन बल की विशेष टीम तुरंत भेजने का निर्देश दिया है।
कोट्टायम में भूस्खलन ने ली महिला की जान
कोट्टायम जिले में टीकोय के पास वेलाथुस्सेरी में भी भूस्खलन हुआ। इसमें तमिलनाडु की 35 वर्षीय संगीता अरुल लाल की मौत हो गई, जबकि उनकी दोस्त घायल हो गईं। पुलिस के मुताबिक, दोनों रविवार शाम वागामोन से लौट रही थीं। भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से गिरी मिट्टी सड़क पर आ गई। संगीता स्कूटर से जा रही थीं और मिट्टी में फंस गईं। उनकी दोस्त किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहीं, लेकिन उन्हें चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
इडुक्की में शेड पर गिरा मलबा
इससे पहले रविवार को इडुक्की जिले के कोट्टाकम्बूर में भी हादसा हुआ। बारिश से बचने के लिए तीन लोग एक शेड में रुके थे। शाम करीब साढ़े तीन बजे अचानक पहाड़ी से मलबा नीचे आया और शेड को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल हुई।
यह भी पढे़ं: तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे 4 संकेत, तटीय इलाकों में बचेगी हजारों जानें
अगले चार दिन भारी बारिश का अनुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने केरल के कुछ हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग ने 20 और 21 सितंबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना जताई है। राज्य में इस साल मानसून कमजोर रहा है और तापमान बढ़ने के साथ बिजली कटौती की समस्या भी सामने आई है।
इडुक्की और कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने रविवार को इडुक्की और कोट्टायम में बारिश को लेकर अलर्ट को येलो से बढ़ाकर ऑरेंज कर दिया। ऑरेंज अलर्ट का मतलब 11 से 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश की संभावना है। वहीं, येलो अलर्ट में छह से 11 सेंटीमीटर तक भारी बारिश का अनुमान होता है।
इस साल सामान्य से कम हुई बारिश
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, केरल में इस साल मानसून कमजोर रहा है। एक जून से 17 सितंबर के बीच राज्य में सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। इसके बावजूद अब कई इलाकों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक बाढ़ जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं।