फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   scientists identify four signs to predict powerful hurricanes 24 hours in advance

तूफान का 24 घंटे पहले खुलेगा राज: वैज्ञानिकों ने खोजे चार संकेत, तटीय इलाकों में बचेंगी हजारों जानें

Mon, 21 Sep 2026 05:26 AM IST
राकेश कुमार अमर उजाला रिसर्च, फ्लोरिडा/नई दिल्ली।
अमर उजाला रिसर्च, फ्लोरिडा/नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2026 05:26 AM IST
सार
Register For Event

तीसरा तूफान के निचले केंद्र के आसपास बहुत तेजी से उठने वाली हवाएं और भारी बारिश वाले बादल फैलते हैं। वहीं, चौथा संकेत यह है कि तूफान के आसपास का माहौल उसे ऊर्जा देने वाला होता है। तूफान को ऊर्जा गर्म समुद्री पानी, पर्याप्त नमी और कमजोर मध्य-स्तरीय हवाओं से मिलता है। 
 

विज्ञापन
scientists identify four signs to predict powerful hurricanes 24 hours in advance
गर्मी, सूखा, जंगल की आग और चक्रवात बढ़ने का खतरा - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

अब वैज्ञानिक तूफानों के अचानक महा-विनाशकारी बनने की सटीक भविष्यवाणी 24 घंटे पहले कर सकेंगे, जिससे तटीय इलाकों में हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी। हरीकेन हंटर्स के डेटा विश्लेषण से पता चला है कि किसी चक्रवात के मजबूत होने से करीब 24 घंटे पहले उसके वर्टिकल एलाइनमेंट में चार मुख्य शुरुआती संकेत दिखाई देते हैं। 
विज्ञापन


ये संकेत एक मजबूत निचला परिसंचरण, विंड शियर के सापेक्ष अनुकूल झुकाव, तेज ऊर्ध्वगामी हवाएं, और अनुकूल पर्यावरणीय परिस्थितियां हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मियामी और एनओएए (नेशनल ओशनिक ऐंड एडमॉस्फरिक एडमिनस्ट्रेशन) के वैज्ञानिकों द्वारा की गई यह रिसर्च 'जर्नल ऑफ जियोफिजिकल रिसर्च: एटमॉस्फियर' में प्रकाशित हुई है। इसमें हरीकेन हंटर्स ने 28 वर्षों (1997-2024) में जुटाए गए 1,500 से अधिक रडार डेटा का विश्लेषण कर यह नतीजा निकाला है। 
विज्ञापन


तीन वजहों से खास है नई खोज  
  • पहले तूफान कहां जाएगा और कब टकराएगा यह पता होता था अब तूफान अचानक कितना भयानक रूप ले लेगा यह पता चलेगा।
  • वैज्ञानिक यह तो जानते थे कि तूफान आ रहा है, लेकिन वे यह सटीक नहीं बता पाते थे कि अगले कुछ घंटों में वह साधारण से अचानक सुपर-चक्रवात बनेगा या नहीं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • पहले ज्यादातर सैटेलाइट तस्वीरों और बाहरी हवाओं के रुख पर निर्भरता थी अब तूफान के अंदर जाकर हवाई जहाजों द्वारा लिए गए 3डी रडार डेटा का विश्लेषण।
अब हरिकेन हंटर्स के बारे में जानिए
अमेरिकी वायुसेना और एनओएए के विशेष पायलट और वैज्ञानिकों की एक जांबाज टीम है, जो खतरनाक चक्रवातों और तूफानों के बिल्कुल अंदर हवाई जहाज उड़ाकर लाइव डेटा जुटाते हैं।

संकेत...जो देंगे तूफान के बेहद शकि्तशाली होने का इशारा 
वैज्ञानिकों ने 4 प्रमुख शुरुआती संकेतों की पहचान की है जो किसी झुके हुए तूफान के सीधे होने और उसके 24 घंटे पहले ही बेहद शकि्तशाली होने का इशारा कर देते हैं। इसमें पहला तूफान का निचला हिस्सा जो समुद्र की सतह के करीब होता है, वह बहुत बिखरा हुआ नहीं बल्कि काफी छोटा और तेजी से घूमने वाला होना चाहिए। दूसरा जब तूफान तेजी से सीधे खड़े होकर मजबूत होते हैं, उनका झुकाव हवा के बाईं ओर होता है। तीसरा तूफान के निचले केंद्र के आसपास बहुत तेजी से उठने वाली हवाएं और भारी बारिश वाले बादल फैलते हैं। वहीं, चौथा संकेत यह है कि तूफान के आसपास का माहौल उसे ऊर्जा देने वाला होता है। तूफान को ऊर्जा गर्म समुद्री पानी, पर्याप्त नमी और कमजोर मध्य-स्तरीय हवाओं से मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed